Mainpuri News: ग्रीष्मावकाश में बच्चों ने उगाए पौधे, बिखेरी हरियाली
मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: शहर के आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल में ग्रीष्मावकाश गृहकार्य के अन्तर्गत एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दो से 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा स्वयं विशेष रूप से उगाए गए और संरक्षित किए गए पौधों के गमले लेकर विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने घरों में गमलों में बीज से इन पौधों को तैयार किया था। विद्यालय प्रांगण में छात्रों की इस कार्यकुशलता के चलते चारों ओर हरियाली का सुंदर दृश्य दिखाई दे रहा था। प्रधानाचार्या मनोरमा ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पौधरोपण अनिवार्य है। छात्रों द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद पुनीत है, जो पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का एक अनुपम संदेश देता है। संस्था प्रबंधक दीपक दास ने छात्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.