Mainpuri News: ग्राम पंचायत नौरमई की मतदाता सूची में धांधली, शिकायत
मैनपुरी, नवम्बर 15 -- Mainpuri News: करहल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरमई की मतदाता सूची में अनियमितताओं का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में दिल्ली, पंजाब, मथुरा, इटावा, एटा व मध्य प्रदेश के भिंड सहित विभिन्न राज्यों और जनपदों की मतदाता सूचियों में दर्ज लोगों के नाम शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूचियों की प्रतियां एकत्रित कर प्रशासन के समक्ष पेश की हैं। मामले में एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने के आरोप सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई। न्यायिक एसडीएम करहल केशव प्रसाद मौके पर जांच करने पहुंचे। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अब सवाल उठ रहा है कि यदि दूसरे राज्यों व जनपदों में दर्ज नाम नौरमई की मतदाता सूची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.