मैनपुरी, अगस्त 3 -- Mainpuri News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनपद के लोगों का बुरा हाल है। शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कटौती की जा रही है। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी ट्रिपिंग होने से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही। रात के समय हो रही कटौती से सर्वाधिक बुरा हाल हो रहा है। रात 9:30 बजे बिजली काट दी जाती है और रात एक बजे दी जाती है। इन दिनों बारिश नहीं हो रही। जिसके चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। खेतों में धान की फसल की सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत है। किसान दिन रात मेहनत करके फसल की किसी तरह सिंचाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल लेकिन बिजली की कटौती ने उनका पारा चढ़ा रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का बहुत बुरा हाल है। 6 से 8 घंटे की कट...