Mainpuri News: गोली से घायल दूधिया की हालत खतरे से बाहर, मुकदमा
मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के कुरावली मार्ग पर तीन अगस्त की देर शाम हुए गोलीकांड में पांच आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोपियों में गांव का एक पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली निवासी दूधिया विजेंद्र तीन अगस्त की देर शाम दूध बांटने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बिछवां क्षेत्र में मैनपुरी कुरावली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से विजेंद्र घायल हो गया। एक दिन पहले इस मामले में बिछंवा पुलिस ने रवि, राजीव, पुत्रगण श्रीकृष्ण, सुभाष, श्रीकृष्ण पुत्रगण नाथूराम निवासीगण ग्वालटोली, धनवेश पुत्र अज्ञात निवासी सुजरई तथा एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर चुकी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.