Mainpuri News: गुल्लक से रुपये लेकर तीन युवक बाइक से फरार
मैनपुरी, जुलाई 28 -- Mainpuri News: कस्बा नवीगंज स्थित एक कपड़ों की दुकान से मंगलवार दोपहर तीन युवक गुल्लक में रखे 6500 रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने नवीगंज पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी शिव कुमारी पुत्री स्व. जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा दुकान पर बैठा था। इसी दौरान तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और कपड़े दिखाने के लिए कहा। बेटा कपड़े निकालने के लिए दुकान के अंदर गया। मौका पाकर युवकों ने दुकान में रखी गुल्लक से 6500 रुपये निकालकर बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शोर मचाने पर पड़ोसी दुकानदार ने तीनों युवकों का पीछा किया, लेकिन वे टोल प्लाजा की ओर निकल गए। पीड़िता ने पुलिस से टोल प्लाजा एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर युवकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.