Mainpuri News: गुलशन बने मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बा के मेला ग्राउंड गणेश मंदिर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के विवेक मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गुलशन यादव निवासी ग्राम बहेरा ने सफलतापूर्वक मटकी को फोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। आयोजक समिति ने विजेता को नकद पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान किया। वहीं अन्य युवाओं को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सजल अग्रवाल सुधीर कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में टीमवर्क, साहस व सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रशांत अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मंगल अग्रवाल, रजनेश कुमार व अतुल पालीवाल मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- G...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.