Mainpuri News: गिले-शिकवे भूल पति-पत्नी एक साथ रहने को हुए राजी
मैनपुरी, सितम्बर 4 -- Mainpuri News: भोगांव। थाना कोतवाली स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को वैवाहिक विवादों को लेकर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बिखर रहे एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। परामर्श केंद्र की टीम की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने पुरानी कड़वाहट भूलकर एक साथ नया जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। मामला नगला हिम्मत (थाना बिछवां) निवासी सोनी और उनके पति रिंकू का था। दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार को केंद्र प्रभारी मोनिका चौधरी, सदस्य प्रज्ञा चौहान, ममता भदौरिया, साधना तिवारी और महिला आरक्षी कीर्ति मिश्रा व अर्चना यादव की टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। काउंसलिंग के दौरान दंपति को अपनी गलतियों का एहसास हुआ। इसके बाद परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दंपति को शुभकाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.