मैनपुरी, जुलाई 17 -- Mainpuri News: करहल। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से थाना क्षेत्र के करहल-सिरसागंज मार्ग पर घायल हुई महिला की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सुपुर्द किया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के पट्टा कालोनी निवासी कुसुम देवी बीते गुरुवार सुबह अपने पुत्र नीलू के साथ बाइक द्वारा करहल से वापस अपने घर लौट रहीं थी। जैसे ही वह करहल-सिरसागंज मार्ग पर ग्राम असरोई के समीप पहुंचे, तभी सड़क पर हुए गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया धस गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला सिर के बल नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- Samastipur News: दुघर्टना में घायल की इलाज के दौरान मौत सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सैफई मेड...