Mainpuri News: खेत पर काम कर रहे युवक को पीटा, रिपोर्ट
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम बैंगाई में मकान के समीप खड़े पेड़ को हटाने को लेकर युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडीकल कराया है। क्षेत्र के ग्राम बैंगाई निवासी विकास पुत्र प्रेम सिंह ने थाना में तहरीर दी। बताया कि वह शनिवार सुबह 9 बजे अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान पीड़ित ने गांव के ही रामप्रकाश पुत्र विजय सिंह, रामश्री पत्नी संजू, रूपा देवी पत्नी वेदप्रकाश, रूबी पत्नी राम प्रकाश से मकान के पास से पेड़ हटाने कहा, जिसको लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायल को अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.