Mainpuri News: खेत पर काम कर रहे परिवार को पीटा, पांच पर मुकदमा
मैनपुरी, जुलाई 20 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में खेत पर काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पृथ्वीपुर निवासी विजय बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी पत्नी अनीता देवी और बेटी नीतू के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही हरिश्चंद्र, विमल, आशीष, ओमकार और नेहा अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने लाठी-डंडों से दंपती और उनकी बेटी को बेरहमी से पीट दिया। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे, तो आरोपी जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.