मैनपुरी, सितम्बर 1 -- Mainpuri News: तहसील क्षेत्र के ग्राम टिंडोली और बरौली में हजारा नहर से निकले बंबे के कारण जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। नगरिया और सीतापुर के कुछ किसानों द्वारा सिंचाई के लिए बंबा काटकर खुला छोड़ देने से दिन-रात पानी बह रहा है। इसके चलते चंदौली और बरौली मौजे की लगभग 100 बीघा कृषि भूमि पानी में डूब गई है। जलभराव के कारण किसान धान, बाजरा और मक्का जैसी खरीफ फसलें नहीं ले पा रहे हैं। वहीं, पानी न निकलने से गेहूं की समय पर बुवाई भी प्रभावित होती है, जिससे पैदावार पर बुरा असर पड़ रहा है। बरौली से तालाब व नदी तक जाने वाला नाला वर्षों से सफाई न होने के कारण पूरी तरह अवरुद्ध पड़ा है। पीड़ित किसान व अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी इसे हर साल की सामान्य समस...