Mainpuri News: खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर वृद्धा, आवास की मांग
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: बरनाहल। क्षेत्र के ग्राम बमटापुर निवासी 75 वर्षीय वृद्धा आशा देवी आज भी पक्के घर के अभाव में खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में उनका कच्चा आशियाना टपकता है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वृद्धा अपनी पुत्रवधू प्रीति देवी पत्नी रामू के साथ रहती है। मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश होने पर छत से पानी टपकता है। कई बार उन्हें खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ती है। वृद्धावस्था के कारण वह स्वयं मजदूरी करने व मकान की मरम्मत कराने में असमर्थ हैं। पीड़िता ने बताया कि कई बार आवास योजना के लिए आवेदन करने के बावजूद उन्हें अब तक पक्का मकान नहीं मिल सका। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पात्रता की जांच कर उन्हें सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए। वृद्धा ने जिला प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.