मैनपुरी, अगस्त 20 -- Mainpuri News: क्षेत्र की साधन सहकारी समिति सामान्य लिमिटेड कुर्रा जरावन पर खाद की किल्लत और वितरण में घोर अनियमितता को लेकर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित किसानों ने समिति परिसर में एकत्रित होकर सचिव और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का दर्द है कि वे पिछले 8-10 दिन से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर दिन उन्हें सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय धान, मक्का और बाजरा की फसलें खेतों में खड़ी हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खाद वितरण में अव्यवस्था का आरोप फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए यूरिया खाद डालना बेहद जरूरी है। लेकिन सहकारी समिति पर खाद नहीं मिल रही। किसानों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर...