Mainpuri News: खरपरी में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्जा
मैनपुरी, अगस्त 11 -- Mainpuri News: सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम खरपरी में ग्राम समाज की करोड़ों रुपये मूल्य की सुरक्षित सरकारी भूमि पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम निवासी प्रबोध सिंह पुत्र स्व. यतींद्र सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर भू-माफिया और फर्जी आख्या लगाने वाले राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला बंजर व चारागाह तथा नवीन परती जमीन से जुड़ा है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1.925 हेक्टेयर है। आरोप है कि दबंग भू-माफिया आम जनता को गुमराह कर इस सरकारी जमीन को बेचकर अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित लेखपाल ने बिना मौका मुआयना किए फर्जी रिपोर्ट अपलोड कर दी। इसके बाद अधिकारियों ने बिना जांच के मामले को स्पेशल क्लोज श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.