Mainpuri News: खड़े ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चालक का शव
मैनपुरी, अगस्त 2 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम छाछा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो दिन पूर्व मृतक ने पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ा कर दिया था और नगला दीपा निवासी अपने मामा के घर चला गया था। इसके बाद लौटने पर उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जनपद एटा के थाना सकीट के ग्राम नंदपुर निवासी 34 वर्षीय शैलेश कुमार पुत्र राजेश कुमार ट्रक पर चालक था। दो दिन पूर्व उसने छाछा के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ा किया और अपने मामा धर्मेंद्र पुत्र रमेश निवासी नगला दीपा के घर चला गया। शनिवार शाम वह वापस ट्रक पर आ गया था। मृतक के भाई विमलेश कुमार के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.