मैनपुरी, जुलाई 24 -- Mainpuri News: मैनपुरी। अखिल भारतीय लोधी महासभा के बैनरतले नवीन मंडी में लोधी समाज की बैठक आयोजित हुई। आगामी 16 अगस्त को वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती के लिए खजान सिंह लोधी को संयोजक बनाया गया है। चार सह संयोजक भी बनाए गए हैं। महासभा के जिलाध्यक्ष अहिबरन सिंह राजपूत ने बताया कि अनिल वर्मा, आदेश राजपूत, गोविंद राजपूत और शिव कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। जयंती के मौके पर ज्योति तिराहा स्थित केएस मैरिज होम से शोभायात्रा शुरू होकर शहर के आगरा रोड, बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, कचहरी रोड, ईसन नदी पुल होते हुए वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल होंगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह राजपूत, नारम सिंह, कमल वर्मा, नीटू राजपूत, सतीश राजपूत, अवनीश राज...