Mainpuri News: क्विज में दस हजार युवाओं की सहभागिता का लक्ष्य
मैनपुरी, सितम्बर 18 -- Mainpuri News: माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभागार में सीडीओ नेहा बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज, सेवा मेरा योगदान अभियान और वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को जनपद में अभियान चलाकर युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज के लिए 8 से 10 हजार प्रतिभागियों का लक्ष्य तय किया गया, जिसमें जिला खेल विभाग को 3000, जिला युवा कल्याण विभाग को 2500 और कौशल विकास विभाग को 2000 का लक्ष्य सौंपा गया। इसके अलावा उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, यूथ क्लब और मंगल दल के युवाओं को भी जोड़ने के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.