Mainpuri News: कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव होने से दहशत, अधिकारी पहुंचे
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर में बृजमंगल सिंह कोल्ड स्टोर में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिसके चलते आसपास के लोग दुर्गंध के चलते दहशत में आ गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों व थाना पुलिस को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और पानी की बौछार कर दुर्गंध को कम किया। शनिवार को कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव की सूचना पर एएसपी व सीओ रामकृष्ण द्विवेदी, एसडीएम प्रदीप सिंह, तहसीलदार अखिल गोयल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों व दूसरे कोल्ड स्टोर के इंजीनियर ने ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाकर कोल्ड स्टोर के अंदर घुसकर गैस का रिसाव बंद किया। वहीं दमकल के विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर दुर्गंध को कम दिया। इस दौरान एसडीएम ने कोल्ड स्टोर संचालक राजीव चौहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.