Mainpuri News: कोर्ट में विचाराधीन वाद, विपक्षी करा रहे निर्माण कार्य
मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: किशनी क्षेत्र के ग्राम कुम्होल में पीड़ित की जमीन का रकबा नक्शे में बने रकबे की आकृति से कम है। राजस्व निरीक्षक की जांच में भी नक्शा कम पाया गया, लेकिन विपक्षी द्वारा पीड़ित की जमीन के पास ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित ने समाधान दिवस में शिकायती पत्रदेकर निर्माण रुकवाने की मांग की है। जबकि ये मामला डीएम कोर्ट में भी विचाराधीन है। किशनी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुम्होल निवासी भगवत दयाल पुत्र रामधनी ने शनिवार को किशनी तहसील समाधान दिवस में शिकायत की। बताया कि उसके रकबे की आकृति नक्शे में कम बनी है। इस मामले में डीएम के यहां भगवत दयाल बनाम सरकार आदि के अंतर्गत वाद भी दायर किया है, जो लंबित है। तहसील में राजस्व निरीक्षक की जांच आख्या से भी स्पष्ट हो गया है कि उसका रकबा नक्शे में बने रकवे की आकृति से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.