मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: कोर्ट के आदेश पर किशनी पुलिस ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप की नींव क्षतिग्रस्त करने और निर्माण सामग्री चोरी करने के आरोप में दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गुदेला निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हृदयराम ने खरगपुर के पास एग्रीमेंट पर ली गई भूमि पर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू कराया था। वहां मिट्टी भराव और नींव की खुदाई का काम पूरा हो चुका था।

आरोपी का आरोप सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि 20 जून 2026 की शाम राजपाल, उनके पुत्र आलो निवासी खरगपुर और दो अज्ञात लोग जेसीबी लेकर पहुंचे। उन्होंने जबरन स्थल पर रखी ईंट, मोरम, बालू आदि सामग्री उठा ली तथा कुछ सामग्री को गड्ढों में दबा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमक...