Mainpuri News: कोर्ट की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर घायल
मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: दीवानी न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन सेशन कोर्ट की चौथी मंजिल पर लेंटर के लिए सरिया बिछाते समय मजदूर का पैर फिसल गया। जिससे मजदूर नीचे पोर्च पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथी मजदूरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर मजदूर को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जनपद कन्नौज निवासी मजदूर राधेश्याम दीवानी न्यायालय परिसर में कोर्ट की चौथी मंजिल पर सोमवार को दोपहर में काम कर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे पोर्च पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि दीवानी परिसर में सेशन कोर्ट की नई बिल्डिंग का निर्माण गुरुग्राम की कॉमेट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.