Mainpuri News: कोबरा ने तेज धमाके के साथ गुल कर दी बिजली
मैनपुरी, अगस्त 11 -- Mainpuri News: क्षेत्र के शमशेरगंज बिजलीघर में सोमवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार फीट लंबे जहरीले कोबरा ने मशीनों पर कब्जा जमा लिया। सांप मशीनों में घुसा तो रात करीब 10:45 बजे तेज धमाके के साथ पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। लोग गर्मी से परेशान हो उठे, तो बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट की तलाश शुरू कर दी। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ नीतेश कुमार और लाइनमैन सुमित कुमार जब खराबी ढूंढने पहुंचे, तो नगला केवल ग्रामीण फीडर की मशीन खोलते ही टीम की चीख निकल गई। अंदर एक कोबरा फंसा हुआ था। फौरन दुम्हार गांव से सपेरे को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद जब कोबरा को बाहर निकाला गया, तब तक करंट से उसकी मौत हो चुकी थी। रात 11:30 बजे, लगभग 45 मिनट के लंबे ड्रामे के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। सांप के निकलने के बाद भी खतरा टला नहीं है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.