मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने चक्रवात और भारी बारिश के बीच निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न रहे। निस्तारण में विलंब पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनपद का कोई भी पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला या दिव्यांग पेंशन योजना से वंचित न रहे। बारिश और चक्रवात से आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए जल-निकासी के बेहतर प्रबंध करने और एंटी-लार्वा छिड़काव कराकर वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सुनवाई के दौरान बीलों निवासी आशु तोमर ने भू-माफिया द्वारा भूमि पर अव...