Mainpuri News: कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत
मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राधानगर में कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर 4 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। कूलर को छूते ही बालिका को करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले आए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राधानगर निवासी राजकुमार की 4 वर्षीय पुत्री नायरा को घर में चल रहे कूलर से करंट लग गया। परिवार के लोगों ने उसे देखा तो तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले आए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोपहर बाद मृतका का शव परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.