Mainpuri News: कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का फर्जी बैनामा, चार पर मुकदमा
मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- Mainpuri News: न्यायालय के आदेश पर थाना किशनी पुलिस ने कूटचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरे की जमीन का फर्जी बैनामा करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उसकी स्वामित्वाधीन भूमि का गांव के ही एक व्यक्ति ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और फर्जी चौहद्दी दर्शाकर बैनामा पंजीकृत करा दिया। शिकायत पर जब पुलिस स्तर से सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली। थाना किशनी क्षेत्र के गांव हिरोली निवासी शिवकुमार पुत्र स्व. चंद्रभान सिंह की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, वह मौजा हिरोली स्थित रकबा 0.0490 हेक्टेयर का संक्रमणीय भूमिधर मालिक और काबिज है। राजस्व अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.