Mainpuri News: कुसमरा में बेकाबू ओवरलोड ट्रैक्टर दुकानों में घुसा
मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: बेवर-इटावा मार्ग पर बस स्टैंड के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सीमेंट से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर दुकानों में जा घुसा और कई खोखों व दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के समय एक बुलेट बाइक ट्रैक्टर के नीचे दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पास में खड़ी दूसरी बाइक पर बैठा एक बच्चा झटके से उछलकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तुरंत नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस भयानक हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर भारी अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया था। इकारण यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.