Mainpuri News: कुसमरा में बातचीत के बहाने कार सवारों ने युवक को उठाया
मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: नगर के रामनगर रोड स्थित किठाह तिराहे पर शुक्रवार शाम हुई एक घटना से हड़कंप मच गया। कार सवार कुछ लोग एक स्थानीय युवक को बातचीत के दौरान जबरन अपने साथ कार में बैठाकर ले गए। पुलिस का कहना है कि संबंधित थाने से संपर्क कर पूरी स्थिति की पुष्टि की जा रही है। ग्राम लेखराजपुर निवासी रामानंद पुत्र जयपाल सिंह वर्तमान में किठाह मोड़ पर परिवार सहित किराये के मकान में रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे एक अर्टिगा कार से कुछ लोग वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवारों ने पहले रामानंद से कुछ देर बातचीत की और फिर अचानक उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर चौराहे की तरफ रवाना हो गए। घटना के तुरंत बाद रामानंद की पत्नी उमा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.