Mainpuri News: कुसमरा में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: चौकी क्षेत्र के ग्राम डिलाह में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्राम डिलाह निवासी रामकिशन की 16 वर्षीय पुत्री श्वेता ने गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजनों ने श्वेता का शव फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गगन गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि श्वेता किन्हीं कारणों से पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चल रही थी। पुलिस मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.