Mainpuri News: कुश्ती प्रतियोगिता पहलवानों ने दिखाए दांव पेच
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम फैजपुर में आयोजित दंगल में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच और दमखम दिखाया। अरुण प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कुश्ती हमारी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ा पारंपरिक खेल है। यह युवाओं में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का संचार करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल जैसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर आयोजक अजय चौहान, शैलू मिश्रा, हरकेश चौहान, सुरकेश चौहान, पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.