मैनपुरी, अगस्त 30 -- Mainpuri News: करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मदारी निवासी 35 वर्षीय युवक का शव दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेला के निकट पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ये बात सामने आयी है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मदारी निवासी 35 वर्षीय प्रवीन दुबे पुत्र सुरेंद्र दुबे शनिवार की शाम को घर से निकल आया। उसका शव गांव से 10 किमी दूर गांगसी कुचेला मोड़ के निकट पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान प्रवीन के रूप में हुई तो परिजनों को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते...