मैनपुरी, अक्टूबर 23 -- Mainpuri News: क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के ऊपर टॉयलेट क्लीनर फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इस पूरे घटनाक्रम को दो सहेलियों के बीच आपसी विवाद और रंजिश का मामला मान रही है। कस्बा निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अलीपुर खेड़ा स्थित एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। उसके साथ पढ़ने वाली एक सहेली ने कुछ दिन पहले कक्षा के अन्य छात्रों से कहा था कि उसकी पुत्री पर ऊपरी चक्कर है। जब छात्रा ने घर आकर यह बात बताई, तो उसके पिता शिकायत लेकर सहेली के घर पहुंचे थे। तहरीर के अनुसार, विगत दिवस जब उनकी पुत्री घर के पास नल पर पानी भर रही थी, तभी तीन अज्ञात युवक वहा...