Mainpuri News: किशनी में मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर दबंगों का हमला
मैनपुरी, सितम्बर 29 -- Mainpuri News: ग्राम कुम्हौल में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दबंगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने आए युवक को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद औरैया के थाना ऐरवा कटरा अंतर्गत ग्राम दोवा निवासी सपना पत्नी गौरव कठेरिया ने पुलिस को बताया कि वह 16 सितंबर की शाम किशनी के ग्राम कुम्हौल स्थित शेषनाग मंदिर में नेजा चढ़ाने आई थीं। लौटते समय रास्ते में घात लगाकर बैठे कुम्हौल निवासी अनिल पुत्र उमेश चंद, मनू, कौशल और उनके अज्ञात साथियों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीड़िता को जमीन पर पटककर पीटा गया। चीख-पुकार सुनकर महिला को बचाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.