Mainpuri News: किशनी तहसील में एडीएम न्यायिक ने सुनीं जनसमस्याएं
मैनपुरी, सितम्बर 1 -- Mainpuri News: डीएम के आदेशानुसार मंगलवार को तहसील सभागार किशनी में एडीएम (न्यायिक) राजेश चंद्रा ने दोपहर दो से शाम छह बजे तक पुरानी शिकायतों की समीक्षा की। एडीएम ने शिकायतकर्ताओं, संबंधित लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को आमने-सामने बैठाकर समस्याएं सुनीं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई करीब 24 पुरानी शिकायतों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें मुख्य रूप से भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, अवैध निर्माण रोकने, खेत की पैमाइश, सीमांकन, खतौनी में नाम दर्ज कराने और खेत की नाली से मिट्टी उठाए जाने से जुड़े राजस्व मामले शामिल रहे। एडीएम न्यायिक ने सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न हो, बल्कि अधिकारी मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को स्थल निरीक्षण कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.