मैनपुरी, अगस्त 6 -- Mainpuri News: पिछले दो दिनों से क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश ने नवीन उप मंडी परिसर और उसके संपर्क मार्गों की स्थिति बेहद नारकीय बना दी है। इससे आढ़तियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही अव्यवस्थाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर मंडी में ताला लगाकर उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मंडी समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह यादव, जगदीश यादव, अशोक गुप्ता, सीबू यादव, राजेश गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, ओमवीर यादव, विजय गुप्ता, संजीव यादव, शाहबुद्दीन खान, मुकेश यादव, ओपी कठेरिया आदि की अगुवाई में आढ़तियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मंडी तक आवागमन के दोनों रास्ते इतने जर्जर और कीचड़युक्त हैं कि वहाँ से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। आए दिन अनाज से...