Mainpuri News: काली नदी पुल के पास धंसी सड़क की कराई मरम्मत
मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: धीरपुर होते हुए जनपद फर्रुखाबाद को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर काली नदी पुल के निकट सड़क धंसने की खबर हिन्दुस्तान में शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद फर्रुखाबाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तुरंत हरकत में आ गया। शुक्रवार दोपहर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर धंसे हुए हिस्से में मिट्टी व पत्थर डलवाकर अस्थायी मरम्मत करा दी, जिससे राहगीरों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद काली नदी पुल के समीप सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। इससे इस व्यस्त मार्ग पर लगातार किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मोगलकुंआ पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क की हुईं मरम्मत हिन्दुस्तान ने जनहित के इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.