Mainpuri News: काली नदी उफान पर, फसलें जलमग्न, कई कच्चे मकान ढहे
मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: लगातार हो रही बारिश से नवीगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक तरफ काली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटीय खेतों में पानी भर गया है, वहीं दूसरी तरफ दो दिनों की भारी बारिश के कारण कई कच्चे मकान ढह गए। काली नदी के बढ़ते जलस्तर से किनारे स्थित खेतों में पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे फसलों के डूबने और भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है। रविवार सुबह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे ग्रामीण भूपेंद्र शाक्य, विशाल कुमार, मनमोहन सिंह और सत्येंद्र राजपूत आदि ने चिंता जताई कि यदि बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसी बीच, बारिश के चलते दौदापुर और लालपुर गांवों में कई कच्चे मकान गिर गए, जिससे ग्रामीणों का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.