Mainpuri News: कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव रेलवे ट्रैक पर ग्राम पुसैना के निकट कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रात एक बजे इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र शिवशरण जाटव शनिवार को गांव से बाबा नीवकरोली के दर्शन करने के लिए गया था। जहां से वह घर वापस लौट रहा था। गांव के निकट कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो सभी घटनास्थल पर दौड़ पड़े। युवक के शव को देखकर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.