मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: कुसमरा। कस्बा कुसमरा के ग्राम कोठी निवासी अनिल कुमार पुत्र श्रीराम सिंह यादव ने पुलिस चौकी कुसमरा में तहरीर देकर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह रिश्तेदार महिला और उसके भाई को बाइक से ग्राम लुहन्ना सौरिख, कन्नौज छोड़ने जा रहा था। कुसमरा स्थित गोपाल आश्रम के पास पीछे से आई बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अनिल सड़क पर गिर गया। आरोप है कि कार सवार नामजद लोगों ने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने छह हजार रुपये, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और सैमसंग का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। वहीं, चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला के साथ पति द्वारा की गई मारपीट के संबंध में तहरीर मिली है, जिसकी जांच जारी है।

दंपती ...