मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: किशनी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब कुसमरा की तरफ से आ रही कार में पीछे से आ रहे ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और कार सवार लोगों को केवल मामूली चोटें ही आईं। दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे हिमांशु कुमार पुत्र इंद्राबाबू बारिश के बीच कुसमरा के रहूपुरा से अपनी टियागो कार द्वारा अपने जीजा के साथ अपने पैतृक गांव बघौनी जा रहे थे। कार जैसे ही दूबर गांव के सामने मोड़ने लगी, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसमें तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए आगे ले गया, जहां कार सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकरा...