मैनपुरी, जुलाई 21 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र में बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे कार सवार युवक पर हमला कर दिया गया। हमलावर महिंद्रा पिकअप से आए और कार के आगे लगाकर कार रुकवा ली। पीड़ित पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया और कार में तोड़फोड़ कर दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर नामजद और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को दी गई है। नगला गहियर निवासी स्वदेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका 25 वर्षीय पुत्र शिवा मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे के लगभग अपने छोटे भाई अनुज उर्फ छोटे के साथ अपनी पुत्री को स्विफ्ट कार से स्मार्ट माइंड्स कैंपस स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी एबीएस भट्ठा से आगे छाल के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने कार रोक ली। गांव के ही अवनीश कुमार, विक्रम सिंह पुत्र विनोद कुमार, राजीव कुमार...