मैनपुरी, नवम्बर 20 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम अघार चौराहे के निकट शराब के ठेके पर महिलाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ का मामला गरमा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूर्व आबकारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री का घेराव किया। विधायक ने कार से उतरकर ग्रामीणों से बात की और थाना प्रभारी को मामले में एफआईआर दर्ज न करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक तो चले गए, लेकिन बाद में पता चला कि एफआईआर तो पहले ही दर्ज हो चुकी थी। अब ग्रामीणों में इस एफआईआर को लेकर गुस्सा बढ़ रहा है। अघार चौराहे के निकट शराब का ठेका संचालित है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। यह भी पढ़ें- Shamli News: आबादी के बीच शराब का ठेका होने से ग्रामीण परेशान उनका कहना है कि नई पीढ़ी शराब की लत का शिकार हो रही है। घरों में आए दिन झगड़े हो रहे हैं। शराब प...