Mainpuri News: कार्यालयों में वेंटिलेशन की कमी पर डीएम ने जताई नाराजगी
मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नव-सृजित तहसील कुरावली के निर्माणाधीन आवासीय एवं कार्यालय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान निर्देश डीएम ने निर्माणाधीन आवासों के ड्राइंग रूम, रसोई और स्नानागार आदि का जायजा लिया। उन्होंने रसोई में पर्याप्त ऊंचाई तक टाइल्स लगाने, सीलन से बचाव और बेहतर फिनिशिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिसर में सुव्यवस्थित पार्किंग, व्यापक इंटरलॉकिंग, वर्षा ऋतु के लिए जल-निकासी व्यवस्था और पर्याप्त वृक्षारोपण करने को कहा। कार्यालय भवन में प्रकाश व वेंटिलेशन की कमी पाए जाने पर उन्होंने तत्काल अतिरिक्त खिड़कियां लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, पूर्व प्रस्तावित डिजाइन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.