Mainpuri News: काउंसलिंग कर पुलिस ने दंपति में कराया समझौता
मैनपुरी, सितम्बर 13 -- Mainpuri News: थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने बिखरते हुए एक वैवाहिक रिश्ते को टूटने से बचा लिया। केंद्र की टीम ने दो चरणों की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया। क्षेत्र के ग्राम नगला कंज निवासी शालिनी देवी का विवाह ग्राम करपिया निवासी जीतू पुत्र रजनीश कुमार के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और बात शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर विवाहिता के परिजनों ने थाना में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संगीता यादव व अंजलि ने दोनों पक्षों को केंद्र पर तलब किया। टीम ने दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई और समझाया। अधिकारियों के प्रयास के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलतियां स्वीकार कीं। ससुराल पक्ष ने भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.