मैनपुरी, अगस्त 10 -- Mainpuri News: कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद इटावा में हुए भीषण सड़क हादसे में मैनपुरी के ग्राम सेहा खुर्द निवासी 25 वर्षीय युवक और उनके इटावा निवासी साथी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल है। गुजरात में नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मृतक युवक घर के इकलौते आर्थिक सहारे थे। पूर्व में बड़े भाई, पिता और बहन को गंवा चुके इस परिवार पर कुलदीप के निधन से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना कुर्रा के ग्राम सेहा खुर्द निवासी 25 वर्षीय कुलदीप यादव पुत्र सुभाष चंद्र की रविवार रात इटावा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत कांवड़ यात्रा के दौरान इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया क्षेत्...