मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- Mainpuri News: श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का शुभारंभ कल छह अक्तूबर को होगा। शाम साढ़े पांच बजे से भगवान श्री गणेश पूजन, मुकुट पूजन और पृथ्वी पूजन के साथ रामलील का शुभारंभ होगा। 13 अक्तूबर को शहर में भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बरात निकाली जाएगी। रविवार को श्री रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने वार्ता के दौरान कहा कि छह अक्तूबर को रामलीला का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक भोगांव रामनरेश अ​ग्निहोत्री, वि​शिष्ट अति​थि डीएम डॉ़ इंद्रम​णि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा और भाजपा के प्रदेश उ...