मैनपुरी, अक्टूबर 25 -- Mainpuri News: नगर के कचहरी रोड स्थित रज्जो देवी कबीर आश्रम पर रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए। उन्होंने निष्काम कर्म, निस्वार्थ सेवा, अच्छे विचारों व इच्छाओं पर नियंत्रण रखने का महत्व बताया। कहा कि कर्तव्य रूपी वृक्ष पर अधिकार रूपी फल लगते हैं। महंत ने कहा कि निष्काम कर्म वह है, जिसे करने के बाद व्यक्ति फल की इच्छा नहीं रखता और न ही अपने कर्म का अहंकार करता है। निष्काम कर्म का ज्ञान ही मनुष्य को सच्चे सुख और शांति की तरफ ले जाता है। मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही परिणाम प्राप्त होते हैं। अच्छे विचारों से अच्छे कर्म पैदा होते हैं और अच्छे कर्मों से अच्छे संस्कारों की पूंजी तैयार होती है। अपनी इच्छाओं, वासनाओं व अहंकार के पीछे भागने के बजाय मन को संयमित रखना चाहिए। मनुष्य की चिं...