मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीद जवानों को नमन किया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कर्तव्य की राह पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का त्याग और बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से पूरे पुलिस बल को प्रेरणा मिलती है। देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों पर उत्तर प्रदेश पुलिस को गर्व है। यह भी पढ़ें- Amroha News: स्मृति दिवस : बलिदान याद कर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि उनका ...