Mainpuri News: करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत
मैनपुरी, जुलाई 20 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर में बिजली के करंट की चपेट में आकर 36 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता को करंट लगा तो वह बेहोश हो गई। जानकारी पाकर परिजनों द्वारा उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना सोमवार सुबह 6 बजे की है। थाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर निवासी 36 वर्षीय प्रियंका जाटव उर्फ गीता पत्नी गुलशन जाटव सुबह 6 बजे पंखे को चालू करने के लिए बिजली का तार मुंह से छील रही थी। तभी करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले आए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दो बच्चों की मां थी। उसकी मौत से परिजनों का रो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.