Mainpuri News: कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, दी एक दूसरे को चुनौती
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: बरनाहल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम नवादा में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप यादव व ब्रज क्षेत्र मंत्री डा. वीरेंद्र शाक्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजकों व ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में नवादा, सोथरा, नगला रामसिंह व इकहरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने को बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। इस मौके पर अनुजेश प्रताप यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.