Mainpuri News: ओवरब्रिज के नीचे गंदगी का अंबार, बीमारियों का खतरा
मैनपुरी, जुलाई 30 -- Mainpuri News: कस्बा नवीगंज से गुजरे एनएच-34 स्थित ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से जमा गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। नियमित साफ-सफाई न होने के कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। मामले की शिकायत हाईवे अथॉरिटी से की गई परंतु शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। लोगों ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी रघुनीश दुबे ने बताया कि ओवरब्रिज परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी हाईवे अथॉरिटी की है। गंदगी की शिकायत कई बार संबंधित हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। भीषण गर्मी और जमा कचरे के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई, तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। परेशान स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.